लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को रामपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां से मुलाकात करेंगे।
आज़म खां फिलहाल अस्वस्थ हैं और इलाज के लिए दिल्ली गए हैं। अखिलेश की यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि रामपुर सपा का गढ़ माना जाता है और यहां की राजनीति में आज़म खां का प्रभाव हमेशा से ही निर्णायक रहा है।
अखिलेश यादव की इस यात्रा से सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है और इसे पार्टी एकजुटता का संदेश देने वाली मुलाकात बताया जा रहा है।




