शमशाबाद, फर्रुखाबाद। क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र में प्रस्तावित मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते 3 अप्रैल को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के जेई जुनेद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र शमशाबाद के स्विचगार्ड और कंट्रोल रूम में 33 केवी लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कार्य के कारण सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान शमशाबाद टाउन, फैज बाग, नैगमा सहित आसपास के कई फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने पहले ही उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है।
जेई जुनेद आलम ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करें और आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
शमशाबाद में 7 घंटे बिजली कटौती, रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित


