ड्यूटी से गायब 7 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कड़ी कार्रवाई

0
51

मैनपुरी के 4 डॉक्टरों की सेवा समाप्त, सहारनपुर–कुशीनगर–बाराबंकी के अधिकारियों पर भी गिरी गाज

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था सुधारने की दिशा में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सभी अधिकारी लंबे समय से तैनाती स्थल से बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे थे।
कार्रवाई में मैनपुरी के 4 डॉक्टरों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। इसके अलावा सहारनपुर, कुशीनगर और बाराबंकी जिलों में भी ऐसे डॉक्टरों पर गाज गिरी है, जो वर्षों से अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटे थे और विभागीय नोटिसों का जवाब भी नहीं दे रहे थे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने कर्तव्य से गायब रहेंगे, उन पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अनुशासन कायम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here