17.5 C
Lucknow
Saturday, February 21, 2026

60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Must read

मोहम्मदाबाद: कस्बा के वार्ड कृष्ण बलराम नगर निवासी 60 वर्षीय सुधीर पुत्र प्रेम शंकर ने ग्रहकलेश में फंसी का फंदा गले में डालकर की आत्महत्या (suicide)। थाना पुलिस ने सूचना पाकर शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम (post-mortem) के लिए भेजा। मृतक अपनी पत्नी रामबेटी, पुत्र राहुल व पुत्रवधू राधिका से बीते तीन दिन से शराब पीकर झगड़ा कर रहा था। जिसके चलते मृतक की पत्नी, पुत्रवधू व पुत्र इंद्रानगर निवासी हेतराम के घर बीती रात्रि सोने चले गए थे। और रोज रोज के झगड़े के कारण वह घर भी मृतक को देखने नहीं पहुंचे।

मृतक उगाई पर खेत लेकर खेती किया करता था मृतक की खेती का बटाई दार मक्खन शाक्य जब मृतक के घर खेत के काम से गया था कई बार आवाज देने पर कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा अन्दर से बंद होने के कारण बटाईदार ने दरवाजे की सांसों से देखा तो मृतक सुधीर बॉथम ने लेंटर की सरिया में चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी राम बेटी ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच नमूने लिए। उपनिरीक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र रवि, राहुल दोनों की शादी हो गई। रवि पंजाब के भटिंडा में बच्चों सहित वही रहकर नौकरी करता है। मृतक की पत्नी रामबेटी का रो रो कर बुरा हाल।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article