छह महीने से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र बना ग्रामीणों की मुश्किल, अब जल्द मिल सकती है राहत

0
33

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। नवाबगंज ब्लॉक के सलेमपुर दूंदेमई गांव का उप स्वास्थ्य केंद्र पिछले छह महीने से बंद पड़ा है, जिसके कारण ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और दवाइयों के लिए 10 किलोमीटर दूर नवाबगंज या कायमगंज जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को इस स्थिति में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें केंद्र बंद होने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी के मुताबिक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रेशु पाल पिछले छह महीने से अवकाश पर हैं, जिसके कारण केंद्र का संचालन ठप है। ग्रामीणों की मांग है कि यदि संबंधित स्वास्थ्यकर्मी छुट्टी पर हैं, तो उनकी जगह किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मी को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रभावित न हों। ग्रामीण इरफान खान ने बताया कि खांसी होने पर वे 15 दिन पहले दवा लेने आए थे, लेकिन केंद्र पर ताला लगा मिला और मजबूरी में उन्हें कई किलोमीटर दूर कायमगंज जाना पड़ा।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लंबे समय से केंद्र बंद रहने से इसमें चोरी की घटना भी हो चुकी है। चोर इनवर्टर और बैटरी उड़ा ले गए, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। घटना के बाद पुलिस और ष्ट॥ह्र रेशु पाल मौके पर पहुँचे थे, लेकिन अब तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि केंद्र बंद न रहता, तो शायद चोरी की यह घटना टाली जा सकती थी।
इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर गौरव राजपूत ने कहा कि ष्ट॥ह्र रेशु पाल अवकाश पर हैं और नई ्रहृरू अंशिका राजपूत के कागजात पूरा होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि अगले एक-दो दिनों में दस्तावेज पूरे होते ही उप स्वास्थ्य केंद्र को दोबारा चालू कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को लंबे समय से बंद पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं से जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here