25 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की ज्वैलरी व ₹1.13 लाख बरामद

Must read

– लखनऊ-अयोध्या हाईवे के असैनी मोड़ से धरपकड़, नगर कोतवाली पुलिस टीम की सक्रियता से खुला चोरी का राज
बाराबंकी। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी और ₹1.13 लाख नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित असैनी मोड़ के पास की गई। पकड़े गए अभियुक्त लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं में इनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही थी।
नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इन सभी आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के आभूषणों के साथ-साथ भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने कई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article