5.60 करोड़ की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0
49

महिला से ठगी, खातों के किराए पर देने वाले गिरोह का खुलासा; देशभर से 22 शिकायतें दर्ज

नोएडा। साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह एक महिला से ठगी गई रकम को अपने बैंक खातों के जरिए आगे भेजने का काम कर रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहब सिंह और नीरज के रूप में हुई है, जो हापुड़ के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने बैंक खाते किराए पर दे रखे थे, जिनका इस्तेमाल देशभर में फैले ऑनलाइन ठग करते थे।
जांच में सामने आया है कि जिस खाते का उपयोग ठगी में किया गया, उसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से 22 शिकायतें पहले से दर्ज हैं। आरोपी गिरोह को बैंक खाते किराए पर देने के बदले ठगी की कुल रकम का 20 प्रतिशत हिस्सा मिलता था।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर सेल अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है और संबंधित बैंक खातों की वित्तीय जांच भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here