दिल्ली में धर्म बदलकर बना ‘सलीम’, अब पैतृक गांव में फिर अपनाया हिंदू धर्म
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में एक भावुक और चौंकाने वाली वापसी का मामला सामने आया है। गांव का ओमप्रकाश, जो करीब 15 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली चला गया था, लगभग 40 साल बाद अपने परिवार के पास लौट आया है। घर से जाने के बाद उसने दिल्ली में मुस्लिम धर्म अपनाते हुए अपना नाम सलीम रख लिया था।
दिल्ली में रहते हुए ओमप्रकाश उर्फ सलीम ने शाहबानो नाम की महिला से निकाह किया और वर्तमान में उसके 4 बेटियां और एक बेटा हैं। उसके जीवन से जुड़ी ये जानकारी हाल ही में SIR (सोशल इन्क्वायरी रिपोर्ट) की प्रक्रिया के दौरान सामने आई, जिसके बाद वह अपने परिवार और गांव से पुनः जुड़ने के लिए आया।
गांव लौटने पर लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया और ओमप्रकाश ने अपने पैतृक गांव में पुनः हिंदू धर्म अपना लिया। यह अनोखा मामला गांव सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।






