27 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

प्रदेश में खुलेंगी 40 नई आईटीआई, 16 हजार सीटें बढ़ेंगी, नए सत्र से शुरू होंगे दाखिले

Must read

 

लखनऊ। बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। राज्य में 40 नई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शुरू किए जाएंगे, जिससे विभिन्न ट्रेड्स में करीब 16 हजार नई सीटें जुड़ेंगी।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के मुताबिक, 28 से अधिक नई आईटीआई पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं, जबकि 15 से ज्यादा अधूरी संस्थाओं का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। इन सभी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सरकार का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक और मशीनों के जरिए प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। इसके तहत पहले ही दो चरणों में 200 से ज्यादा आईटीआई को निजी सहयोग से अपग्रेड किया जा चुका है, जहां अत्याधुनिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, हर आईटीआई में औसतन 400 सीटें होंगी, जिससे कुल 16 हजार नई सीटें जुड़ेंगी। इससे प्रदेश के युवाओं को कम शुल्क में बेहतर तकनीकी शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा।

इन जिलों में शुरू होंगी नई आईटीआई: देवरिया (2), अयोध्या, अमरोहा, कानपुर देहात, आगरा (1-1), संतकबीरनगर (2), प्रतापगढ़, गोरखपुर, कासगंज (1-1), मुजफ्फरनगर और अमेठी (2-2), बिजनौर, हाथरस, बस्ती, एटा (1-1), सिद्धार्थनगर (4), श्रावस्ती, इटावा, चंदौली और औरैया (1-1) शामिल हैं।

इसके अलावा नई आईटीआई में स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से प्रधानाध्यापक, अनुदेशक, सहायक और अन्य कर्मचारियों के सैकड़ों पदों को मंजूरी दी गई है, जिन्हें जल्द भरा जाएगा।

सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article