37.6 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

सऊदी अरब ने तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 4 ड्रोन मार गिराए

Must read

ईरान युद्ध के बीच शायबह ऑयल फील्ड को निशाना बनाने की कोशिश नाकाम
रियाद। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरबि ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन को मार गिराया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार ये ड्रोन Iran की ओर से भेजे गए थे और इन्हें समय रहते इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ड्रोन रब ‘ अल खली डेजर्ट के ऊपर इंटरसेप्ट किए गए। ये सभी ड्रोन सऊदी अरब के महत्वपूर्ण तेल उत्पादन क्षेत्र शायबह आयल फील्ड की ओर बढ़ रहे थे। एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में मार गिराया।
अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ घंटों में तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की यह चौथी कोशिश थी। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और तेल क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तेल प्रतिष्ठानों पर इस तरह के हमले जारी रहते हैं तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। शायबह सऊदी अरब के प्रमुख तेल उत्पादन क्षेत्रों में शामिल है, इसलिए यहां किसी भी हमले का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article