– हार्ट अटैक से किसान की हुई थी मौत
– ठठिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर्वा गांव का मामला

कन्नौज।जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रीपुर्वा गांव में एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जहां चार बेटियों ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। किसान पिता की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों के अनुसार, मृतक किसान रोजमर्रा की तरह अपने कार्य में व्यस्त थे, तभी अचानक सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
अंतिम संस्कार के दौरान जब अर्थी उठी, तो गांव वालों की आंखें नम हो गईं। चारों बेटियों ने आगे बढ़कर पिता की अर्थी को कंधा दिया और यह संदेश दिया कि बेटियां किसी भी जिम्मेदारी में बेटों से कम नहीं हैं। इस दृश्य ने मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया।
गांव के लोगों ने बेटियों के साहस और हिम्मत की सराहना की और कहा कि आज के समय में बेटियां न सिर्फ परिवार, बल्कि समाज की सोच भी बदल रही हैं। यह घटना नारी सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here