गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बस-कार की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; तीन गंभीर घायल

0
28

गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला गांव के पास रविवार सुबह गोंडा-अयोध्या हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। अयोध्या से गोंडा की तरफ आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां जांच के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे में मृतकों की पहचान बेंगलुरु से आए रिश्तेदार अक्षत (26), आशु (22) और अक्षत की मां नीता अग्रवाल (58) के रूप में हुई है। ये सभी गोंडा शहर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन गोयल के घर आए थे। नितिन की चार दिसंबर को शादी थी और रविवार सुबह वे रिश्तेदारों को अयोध्या एयरपोर्ट छोड़ने कार से जा रहे थे। अनभुला गांव के पास कार की सामने से आ रही बस से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में घायल अन्य तीन लोगों का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here