पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 2810 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा
-दोनो पालियों 1030 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
-डीएम, एसएसपी ने परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। जनपद में पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा छह परीक्षा कंेद्रो पर दो पालियों में हुई। जिसमें 3840 में से 2810 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोनो पालियों में 1030 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रो का डीएम, एसएसपी, डीआईओएस ने संघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले के छह परीक्षा केंद्रो एस.आर.के इंटर कॉलेज, सीएल जैन कॉलेज, दाऊदयाल कॉलेज, एमजी डिग्री व इंटर कॉलेज के अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा हुई। शनिवार को पहले दिन प्रथम पाली में 1920 में से 1369 ने परीक्षा दी। 551 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1920 में 1441 अभ्यर्थियो ंने परीक्षा दी।
479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनो पालियों में शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। डीएम रमेंश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, डीआईओएस धीरेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई थी। अधिकारियों ने आधा दर्जन परीक्षा केद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी करते रहे।
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा की परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष में प्रकाश, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी उपस्थित रहे।


