लखनऊ। राजधानी में आवासीय सुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अरावली एन्क्लेव योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। योजना के तहत 240 टू-BHK फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना में अधूरे पड़े टावरों का काम दोबारा शुरू किया जाएगा।
प्राधिकरण के अनुसार फ्लैटों का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। निर्माण पूर्ण होने के 6 महीने बाद फ्लैटों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा, जिससे खरीदारों को कब्ज़ा मिल जायेगा।
आवासीय परियोजना से मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त घर उपलब्ध होंगे। अधिकारियों का कहना है कि योजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी की निगरानी कड़ी की जाएगी।इस परियोजना के शुरू होने से न केवल अधूरी पड़ी इमारतों को नया जीवन मिलेगाl






