फर्रुखाबाद। अंतः जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के बाद ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के 24 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय एकल या शिक्षकविहीन हो गए हैं। पठन पाठन प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए खंड शिक्षाधिकारी कमालगंज ने संबंधित शिक्षकों को अपने-अपने मूल विद्यालय में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।जानकारी के अनुसार, जून माह में अंतः जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र से 24 शिक्षकों के तबादले हुए थे। इन शिक्षकों के जाने से कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित हो गया और कुछ स्कूल पूरी तरह से शिक्षकविहीन हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीईओ ने आदेश जारी कर प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है और वे अन्यत्र समायोजित हुए हैं, उन्हें तुरंत उनके मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराने के लिए कार्यमुक्त किया जाए।
खंड शिक्षाधिकारी के आदेश में जिन शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, उनमे अर्चना सिंह, नाहर सिंह, प्रतिभा बाजपेई, अनुज कुमार यादव, शिफा परवीन, सरिता कटियार, अनुज कटियार, शेर सिंह, अनामिका देवी, गुल मोहम्मद, विजयलक्ष्मी, कंचन कटियार, साधना त्रिपाठी, गोपाल, विकार अहमद, मोहम्मद गुलफाम खान, उपमा यादव, अर्चना देवी, अल्का यादव, रुचि जैन, पुष्पांजली यादव, अनुराग सिंह, विश्राम सिंह और नमिता कटियार का नाम शामिल हैशिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम छात्रों की शिक्षा को प्रभावित होने से बचाने और शिक्षण व्यवस्था को जल्द सामान्य करने के उद्देश्य से उठाया गया है।




