पुलिस ने 24 घंटे मे लापता बेटी को खोज परिजनों को सौपी

0
81

फर्रुखाबाद। जहानगंज पुलिस ने अपनी कार्रवाई से जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र ओमकार जाटव की 13 वर्षीय पुत्री नंदनी 9 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे मां से नाराज होकर घर से चली गई थी।
परिवार द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो सुनील कुमार ने 10 अक्टूबर 2025 को थाना जहानगंज में लिखित प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी की सूचना दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।थानाध्यक्ष के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गांव व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, नंदनी के फोटो का प्रचार-प्रसार कराया और लगातार तलाश में जुटी रही।
पुलिस की मेहनत रंग लाई और आज 11 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे, दरियायगंज चौराहा, थाना जहानगंज क्षेत्र से नंदनी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिग के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है।जहानगंज पुलिस की इस कार्रवाई की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। पुलिस ने बताया कि मुकदमे से संबंधित अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here