23वीं पुण्यतिथि पर याद किये गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.गजेंद्र सिंह

0
43

बिधूना स्थित प्रतिमा स्थल पर किया गया माल्यार्पण, विशाल कवि सम्मेलन ने बांधा समां
उनके पुत्र पूर्व महानिदेशक आयुष सहित दिग्गजों नें किया माल्यार्पण

औरैया, बिधूना। स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाजसेवी और पूर्व विधायक स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह “मंत्री जी” की 23वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके संघर्षमय जीवन, समाज के उत्थान के प्रति समर्पण और अदम्य देशभक्ति को याद करते हुए जनपद व क्षेत्र के लोगों ने बिधूना स्थित उनकी प्रतिमा पर नमन् किया।
इस अवसर पर स्व. मंत्री जी के सेवानिवृत्त आईएएस पुत्र मानवेंद्र सिंह, पुत्रवधू श्रीमती मंजू सिंह, परिजनों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य जनों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि मंत्री जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और आज़ादी के बाद भी जनता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। वे हमेशा सरलता, ईमानदारी और जनता के मुद्दों पर मुखर रहने के लिए याद किए जाते रहेंगे।
पुण्यतिथि समारोह के साथ ही, परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी स्वर्गीय गजेन्द्र सिंह की स्मृति में विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें जिले और प्रदेश के कई नामी-गिरामी कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लोगों ने देशभक्ति, समाज सुधार, मानवीय संवेदनाओं और स्व. मंत्री जी के योगदान को केंद्र में रखकर आयोजन में युवाओं की बड़ी उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने मंत्री जी को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा–स्रोत बताया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गजेन्द्र सिंह “मंत्री जी” ने अपने कार्यकाल में जनता के अधिकारों और उनकी बुनियादी सुविधाओं के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। वे जनता के बीच हमेशा एक सेवक की तरह रहे और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने को ही राजनीति का मूल उद्देश्य मानते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here