2 अक्टूबर तक डायवर्जन, यातायात पुलिस ने जारी की नई व्यवस्था

0
87

लखनऊ यातायात पुलिस ने राजधानीवासियों के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पेपर मिल कॉलोनी से नवनीत राय द्वार तक चौड़ीकरण का काम चल रहा है, जिसकी वजह से 19 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे क्षेत्र में डायवर्जन लागू रहेगा।
इस दौरान पेपर मिल तिराहा से आने वाले वाहनों को निशातगंज पुल से होकर गुज़रना होगा। सुशीला स्मृतिका से पेपर मिल जाने वालों को भी नया मार्ग अपनाना होगा। हालांकि, एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को इस डायवर्जन से छूट दी गई है। यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर यात्रा करें। यह व्यवस्था गांधी जयंती तक लागू रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here