लखनऊ। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत ऐसे युवक-युवतियों के लिए खुशखबरी है, जो 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उन्हें 22 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता बनने का अवसर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
युवाओं को आयोग की वेबसाइट पर जाकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, दूसरी ओर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। 29 सितंबर तक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का घर-घर सत्यापन 23 सितंबर से शुरू होगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का कार्य 30 सितंबर से 6 अक्तूबर तक किया जाएगा। आयोग ने सभी बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन का कार्य पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
चुनाव आयोग की इस पहल से बड़ी संख्या में नए युवा पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।




