18 दिसंबर को कार्य मंत्रणा व सर्वदलीय बैठक आयोजित

0
33

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आगामी कार्यवाही को लेकर 18 दिसंबर को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक एवं सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं शामिल होंगे।
सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार बैठक में सदन की कार्यवाही, विधायी एजेंडा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। सरकार और विपक्ष के बीच समन्वय बनाकर सदन को सुचारू रूप से चलाने पर भी विचार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here