23.5 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

15 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, सर्विलांस व SOG की संयुक्त कार्रवाई

Must read

कानपुर देहात। जिले की सर्विलांस सेल और SOG टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में वांछित था और पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और दर्जनों सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने साइबर फ्रॉड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब गहन जांच में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर साइबर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज की गई है। जल्द ही पूरे गैंग का नेटवर्क उजागर होने की उम्मीद है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article