शाहनबाज
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के एक गांव से 8 अप्रैल 2026 को एक 15 वर्षीय किशोरी घर से गायब हो गई। किशोरी अपने साथ घर में रखे जेवर और 10,000 रुपये नकद भी ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 9 बजे गांव के डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
घर की तलाशी लेने पर पता चला कि किशोरी अपने साथ कानों के झाले, चांदी का बिछुआ, एक जोड़ी पायल, सोने की अंगूठी और घर में रखे 10,000 रुपये नकद भी ले गई है।
पिता के अनुसार, उनकी बेटी किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। जिस नंबर पर वह बात करती थी, वह अब बंद आ रहा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


