34 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

रहस्यमय हालात में 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Must read

 

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम निविया से एक 15 वर्षीय किशोर के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं लगा, तो मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी।
ग्राम निविया निवासी अशोक पुत्र वीर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अपित उर्फ शिवांकर (उम्र करीब 15 वर्ष) दिनांक 28 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।
लापता किशोर का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि उसका रंग गेहुआं, कद करीब 4 फीट है। घटना के समय वह काले रंग की बनियान और काले रंग का लोअर पहने हुए था।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार दहशत में है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
थाना राजेपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article