ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 वाहन सीज

0
56

– 52 वाहनों के चालान, 8.78 लाख रुपये का भारी जुर्माना

कानपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिल्हौर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, फिटनेस फेल गाड़ियों और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए 14 वाहनों को सीज कर दिया गया।
परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान में कुल 52 वाहनों का चालान किया। नियम उल्लंघन करने वालों पर कुल 8.78 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कई वाहन बिना आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट के चल रहे थे और कुछ ट्रक ओवरलोड पाए गए, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा करते हैं।
यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई, जिन्होंने स्पष्ट कहा है कि सड़क हादसों को रोकने और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। बिल्हौर क्षेत्र में विशेष रूप से भारी वाहनों की जांच की गई और सुरक्षा मानकों पर खरे न उतरने वालों पर तुरंत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने, ओवरलोडिंग से बचने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here