फर्रुखाबाद।तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के तत्वावधान में 11 फरवरी को सुबह 11:00 से कढ़हर से तटबंध बनाने के समर्थन में एक विशाल जन चेतना पदयात्रा अमृतपुर तक के लिए निकल जाएगी ।
उक्त यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए तटबंध बना जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने बताया कि यात्रा करहर से प्रारंभ होकर सरी सवासी, खुटिया, बारा खेड़ा अंतर, अर्जुनपुर ज्ञानपुर सलेमपुर होती हुई भरका में रात्रि विश्राम करेगी।
उन्होंने बताया कि बारह फरवरी को तको सुबह भरका से यात्रा पुनः प्रारंभ होकर तारापुर चाचूपुर जमापुर गोटिया इमादपुर रामपुर जोगराजपुर होते हुए अलीगढ़ तिराहे पर पहुंचेगी और वहां से अमृतपुर के लिए प्रस्थान करेगी। अमृतपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्र को संबोधित ज्ञापन
उप जिलाधिकारी अमृतपुर को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठन यात्रा में सहयोग कर रहे हैं और उसे सफल बनाने के लिए वह भीड़ उठाने के लिए संगठनों के नेट बराबर लगे हुए हैं उन्होंने सभी से सहयोग बनाए रखने की की।इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here