उद्यमिता विकास और स्वरोजगार को लेकर प्रशिक्षण, जिला उद्योग केंद्र ने जारी किया आदेश

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM YUVA 2025-26) के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला 12 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में आयोजित होगी।
जिला उद्योग केंद्र ने जारी किया पत्र
इस संबंध में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, फर्रुखाबाद की ओर से सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पत्र पर उपायुक्त उद्योग सूर्य प्रकाश यादव, के हस्ताक्षर हैं।
युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
पत्र के अनुसार कार्यशाला में—
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी
स्वरोजगार के अवसर
प्रशिक्षण (Training Partnership)
क्षमता निर्माण कार्यशाला (Capacity Building Workshop)
योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता व आवेदन प्रक्रिया
जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
जिला उद्योग केंद्र ने जनपद के राजकीय डिग्री कॉलेज, आईटीआई,पॉलिटेक्निक,इंजीनियरिंग कॉलेज,अन्य शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों/प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिक से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें योजना का सीधा लाभ मिल सके।
सूचना विभाग और संबंधित अधिकारियों को कार्यशाला के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के बेरोजगार और नवयुवक इस योजना से जुड़कर स्वरोजगार अपनाएं, उद्यम स्थापित करें और आत्मनिर्भर बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here