सात चौकी प्रभारियों समेत 11 उप निरीक्षकों के तबादले, मेडिकल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

0
40

फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से आरती सिंह ने बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात चौकी प्रभारियों सहित कुल 11 उप निरीक्षकों की नई तैनाती कर दी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वहीं, लापरवाही के आरोप में मेडिकल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी के आदेशानुसार तिकोना चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद की नीम करोरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नीम करोरी चौकी के प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मेरापुर की अचरा चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दरोगा संजीव कुमार को तिकोना चौकी का चार्ज सौंपा गया है।
इसी क्रम में, पुलिस लाइन में तैनात सोमवीर सिंह को कोतवाली कायमगंज की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दरोगा अखिलेश कुमार को कमालगंज की भोजपुरी चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा बलवीर सिंह को मोहम्मदाबाद की पटना चौकी का प्रभारी बनाया गया।
थाना मऊदरवाजा की मेडिकल चौकी पर तैनात उप निरीक्षक रामकेश को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वर्तमान मेडिकल चौकी प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई को विभागीय सख्ती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन से दरोगा भुकेंद्र सिंह को कमालगंज, दरोगा प्रेमचंद को कादरी गेट, तथा दरोगा अखिलेश कुमार को मोहम्मदाबाद में तैनाती दी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस व्यापक फेरबदल को लेकर विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह कदम जनपद में अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। खासकर उन क्षेत्रों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है, जहां अपराध की शिकायतें अधिक सामने आ रही थीं।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में तबादले और एक प्रभारी को लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य विभागीय स्तर पर भी सख्त समीक्षा की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here