34 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

हेल्पलाइन 1076 की महिला कर्मियों का प्रदर्शन, वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश

Must read

लखनऊ। राजधानी में हेल्पलाइन 1076 की महिला कर्मियों ने वेतन न मिलने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 1090 चौराहे पर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि उन्हें लंबे समय से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
महिला कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर अपनी मांगों को उठाया और जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की।
मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थिति नियंत्रण में बनी रही।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article