1 अक्टूबर से महंगा होगा आधार अपडेट, बायोमीट्रिक पर 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे

0
46

नई दिल्ली। जिन लोगों ने अभी तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है, उन्हें 1 अक्टूबर से पहले यह काम निपटा लेना चाहिए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अब आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए आमजन को अधिक शुल्क देना होगा।

यूआईडीएआई के नए नियमों के अनुसार, बायोमीट्रिक अपडेट की दरें बढ़ा दी गई हैं। पहले यह प्रक्रिया 100 रुपये में पूरी होती थी, लेकिन अब 25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 125 रुपये में होगी। खासतौर पर 7 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए बायोमीट्रिक अपडेट की नई दरें लागू होंगी।

इसके अलावा नाम और पते में बदलाव कराने की फीस भी बढ़ा दी गई है। हालांकि घर बैठे आधार सेवा की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लोगों को ऑनलाइन सुविधा का लाभ पहले की तरह ही मिलेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि निर्धारित समय पर आधार अपडेट न कराने पर आगे चलकर लोगों को कई सरकारी और वित्तीय सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आमजन से अपील है कि 1 अक्टूबर से पहले अपने आधार का अपडेट जरूर करा लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here