29 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड: पूर्व विधायक विजय सिंह काट रहे आजीवन कारावास

Must read

=चर्चित हत्याकांड में दोषसिद्ध, उम्रकैद की सजा भुगत रहे पूर्व विधायक
=प्रदेश की राजनीति में मचा था बड़ा भूचाल
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। जनपद के चर्चित पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में दोषी करार दिए गए पूर्व विधायक विजय सिंह वर्तमान में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे चर्चित और संवेदनशील हत्याकांडों में से एक माना जाता है।
बताया जाता है कि वर्ष 1997 में भाजपा के कद्दावर नेता और तत्कालीन मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे।
लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने इस मामले में विजय सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके बाद से ही वह जेल में सजा काट रहे हैं।
यह हत्याकांड आज भी फर्रुखाबाद की राजनीति में एक अहम संदर्भ माना जाता है और समय-समय पर चर्चा में बना रहता है।
वर्तमान में हालिया विस्फोट की घटना के बाद एक बार फिर विजय सिंह और उनका परिवार सुर्खियों में आ गया है, जिससे इस पुराने मामले की भी चर्चा तेज हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article