30.5 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

Must read

क्रासर
दिल्ली से घर आया था संदीप, परिजनों के साथ चौराहे तक जाते समय हुआ हादसा
फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र में बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी संदीप पुत्र कैलाश दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ समय के लिए अपने घर आया हुआ था। बुधवार रात संदीप किसी काम से बाइक से घर से निकला था। परिजन भी उसे छोड़ने के लिए उसके साथ जा रहे थे।
बताया गया कि जब संदीप निविया चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में लिया और लोहिया अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
युवक की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article